स्मार्टफोन

Vivo जल्द लॉन्च करने जा रहा है, Vivo x200s और x200 Ultra धाँसू स्मार्टफोन

Vivo x200s और x200 Ultra

इन दिनों स्मार्टफोन की दुनिया में Vivo कम्पनी ने तहलका मचा दिया है अभी हाल ही में Vivo v50 मार्केट में उतारा था जिसमें कमाल का फीचर्स दिया गया था l अब एक बार फिर Vivo कम्पनी अपने नये स्मार्टफोन Vivo x200s और x200 को लॉन्च करने जा रहा है l वीवो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ-साथ Vivo Pad 5 प्रो, Vivo Pad SE और Vivo Watch 5 को भी लाने की तैयारी है l

इन सभी प्रोडक्ट्स के डिजाइन और फीचर्स को लेकर Vivo ने टीज़र जारी किया है, और फिलहाल ये डिवाइसेज़ प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हैं।यह स्मार्टफोन अभी चीन में लॉन्च होने वाला है l

Vivo X200s और X200 Ultra:

Vivo X200s को दो आकर्षक रंगों – लैवेंडर और मिंट ब्लू में पेश किया जाएगा। फोन के रियर पैनल पर Zeiss सपोर्टेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक बड़े सर्कुलर मॉड्यूल में स्थित है। इसके अलावा, बैक पैनल के टॉप राइट कॉर्नर पर वर्टिकल पिल-शेप्ड LED यूनिट भी दिखाई देती है।फोन का फ्रंट डिस्प्ले फ्लैट और पतले बेजल्स के साथ आएगा, जिसमें सेंटर होल-पंच कैमरा दिया गया है।

जबरदस्त डिजाइन और दमदार कैमरा फीचर्स

सबसे खास बात यह है कि स्क्रीन के टॉप पर Dynamic Island जैसे इंटरफेस की झलक मिलती है, जो नोटिफिकेशन और अलर्ट को इंटरैक्टिव तरीके से शो करेगा।पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर डिवाइस के लेफ्ट साइड एज पर दिए गए हैं। Vivo की माइक्रोसाइट के अनुसार, X200s के साथ X200 Ultra भी लॉन्च किया जाएगा। Ultra वर्जन में डेडिकेटेड कैमरा बटन, Vivo V3+ और VS1 इमेजिंग चिपसेट्स की मौजूदगी की जानकारी भी सामने आई है।

लीक्स के मुताबिक, Vivo X200s में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर, 6.67 इंच की 1.5K LTPS डिस्प्ले और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है।

Vivo Pad 5 Pro और Pad SE में होंगे शानदार कलर

Vivo Pad 5 Pro, ब्लू, ग्रीन, डार्क ग्रे और लाइट ग्रे इन चार आकर्षक रंगों में आपको उपलब्ध होने वाली है इस पैड में ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा l वहीं Vivo Pad SE में आपको ब्लू, लाइट ग्रे और डार्क ग्रे पेश किया जाएगा l

Vivo Watch 5 में मिलेगा क्लासिक लुक

वीवो अपने शानदार स्मार्टफोन और टैब के साथ-साथ नये स्मार्ट वॉच भी लॉन्च करने जा रहा है वीवो अपने आगामी Vivo Watch 5 को white और black कलर में लॉन्च करने वाला है l इस घड़ी में आपको सरकुलर डायल और दाएं तरफ क्राउन बटन दिया है जो इस वॉच को आकर्षक लुक प्रदान करता है l

Read More : Vivo Y300 Pro+ launch, 50MP कैमरा और 6500 mAh बैटरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link