Majorana 1 Quantum Chip क्या है ? इसे कब लांच किया गया ?
Majorana 1 Quantum Chip :
माइक्रोसॉफ्ट ने 19 फरवरी को Majorana 1 Quantum Chip लांच करके विकास की नई छलांग लगाई है Majorana 1 एक उन्नत किस्म का क्वान्टम चिप है टोपोलॉजिकल कोर आर्किटेक्चर से सम्बंधित है I Majorana 1 बाकि क्वान्टम चिप से अधिक स्टेबल और जटिलता को सरल बनाने में पूरी तरह से सक्षम है I इसमें Majorana फर्मियन्स का इस्तेमाल किया जाता है जो क्वांटम बिट्स को स्थिरता प्रदान करने में मदद करता है I

Majorana 1 Quantum Chip को विकसित करने के पीछे Microsoft की क्या थी वजह ?
Microsoft क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में नई क्रांति लाने की दिशा में काम कर रहा है जिसके लिए उसने Majorana 1 Quantum Chip को विकसित किया है, इस क्वांटम चिप की खासियत है कि यह पहले के क्वांटम चिप से अधिक स्थिर है और विभिन्न प्रकार के त्रुटियों के लिए सहनशील है I Microsoft कंपनी का क्वांटम कंप्यूटर को बनाने का मुख्य उद्देश्य भविष्य में आने वाली जटिल समस्याओं से छुटकारा पाने, उन्हें हल करने के लिए किया जाना है I
Majorana 1 चिप traditional क्वांटम कंप्यूटर्स में क्वांटम डिकोहेरेंस को कम कर सकती है जिससे स्पीड और सटीकता बढ़ाने में मदद मिल सकेगा I
Majorana फर्मियंस क्या है ?
यह एक तरह का पार्टिकल्स होता है जो अपने ही एंटी-पार्टिकल्स से टकराकर नष्ट हो जाते हैं I Majorana फर्मियंस सर्वप्रथम 1937 में अस्तित्व में आया था और इसको अस्तित्व में लाने वाले थे Ettore Majorana, ये पार्टिकल टोपोलॉजिकल क्यूबिट्स बनाने के काम आता है जो स्थिरता और त्रुटियों को कम करने में मदद करते हैं I
टोपोलॉजिकल क्वांटम कंप्यूटिंग
यह एक से स्टोरेज के रूप में काम करता है जो डेटा के कणों को टोपोलॉजी प्रोपर्टीज में स्टोर करती है जिससे क्वांटम सिस्टम अधिक स्थिर और त्रुटि-सहनशील रहते हैं I इसके विपरीत सामान्य क्वांटम कंप्यूटर में क्यूबिट्स सुपरपोजिशन और एटैन्गलमेंट पर निर्भर होने के कारण इनमें कम स्थिरता और अधिक त्रुटि होने का खतरा होता है I
इसके विपरीत टोपोलॉजिकल क्वांटम कंप्यूटर में Majorana फर्मियंस का उपयोग किया जाता है जो कम त्रुटि और अधिक स्थिरता प्रदान करने में सक्षम होता है I
Majorana 1 चिप के फायदे
यह चिप अधिक क्यूबिट्स को जोड़ने में सक्षम होता है जिससे आने वाले समय में शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर बनाए जा सकते हैं I यह अधिक स्टेबल होता है साथ ही त्रुटि सहनशीलता पाया जाता है जो डेटा सुरक्षित रखने में मदद करता है I
क्वांटम कंप्यूटिंग का भविष्य
माइक्रोसॉफ्ट का लक्ष्य “क्वांटम सुप्रीमेसी” हासिल करना यानि एक ऐसा कंप्यूटर बनाना जो बाकि कंप्यूटर से कई गुना एडवांस और शक्तिशाली हो I जिसका भविष्य में ai, नई दवाओं के आविष्कार, साइबर क्राइम और विज्ञान के क्षेत्र में नये आयाम को हासिल करना है I
माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी टेक कम्पनी में से एक है जो माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और AI जैसी नई टेक्नोलॉजी का लगातार खोज करती रहती है अभी हाल ही में Microsoft ने Majorana 1 Quantum Chip लांच किया है जो क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित हो सकता है I