Samsung Galaxy s26 Ultra Review : इस स्मार्टफ़ोन हैं कमाल के फीचर्स...

Samsung कम्पनी ने एक बार फिर से स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाने के लिए Samsung Galaxy s26 Ultra को मार्केट में उतार दिया है। अभी हाल ही फ़रवरी में लांच हुए इस स्मार्टफोन में बेहतरीन फीचर होने के कारण बाज़ार में इस समय मोबाइल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या यह 1,30,000 से 1,40,000 के प्राइज़ रेंज में मिलने वाला स्मार्टफोन वाकई वैल्यू फॉर मनी है, आइये जानते हैं विस्तार से……।

डिस्प्ले और डिज़ाइन (Display & Design)

Samsung Galaxy s26 Ultra अब पहले के मुकाबले और भी स्लिम और प्रीमियम लुक के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस बार Samsung ने इसमें Titanium 3.0 का इस्तेमाल किया गया है जो इसे हल्का और प्रीमियम लुक के साथ मजबूत बनाता है। इसका डिस्प्ले 6.8 इंच लम्बा और Dynamic AMOLED 2x स्क्रीन के साथ आता है। इसकी 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तेज धुप में भी क्लीन क्वालिटी के साथ स्क्रीन पर चमक रखता है। इसमें गेमिंग और heavy वर्क के लिए 1Hz से 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो इसे मक्खन की तरह चलने में मदद करता है।

Samsung Galaxy s26 Ultra
Samsung Galaxy s26 Ultra

परफॉरमेंस (Performance)

Samsung Galaxy s26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर लगा है। जो कितना भी भारी भरकम गेम को बड़ी ही आसानी से चला सकता है। इसके अलावा इसमें ai (Galaxy AI 2.0) फीचर भी दिया है जो आपके समय बचाने में मदद करने वाला है।

कैमरा (Camera)

इस बार सैमसंग ने Samsung Galaxy s26 Ultra में कैमरे को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इसमें मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का है जो रात के अंधेरे में भी क्लियर फोटो खिंचने में मदद करता है इस बार इसमें AI टेलीफोटो दिया है जो 100x तक ज़ूम कर सकता है इसमें ai का सपोर्ट होने के कारण 100x पर ली हुई तस्वीर पहले के मुकाबले और भी बेहतरीन और साफ़ आउटपुट देता है।

S26 Ultra के कैमरा सेटअप में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है इस बार प्राइमरी कैमरा 200MP, 8k वीडियो 60fps में प्रोफेशनल वीडियो शूट कर सकेंगे। साथ ही इसमें ऑब्जेक्ट रिमूवल का बेहतरीन फीचर दिया गया है जिससे आप अपने हिसाब से इमेज़ से बेकार की चीजों को आसानी से एक सिंपल क्लिक से हटा सकते हैं।

बैटरी (Battery)

Samsung ने इस बार न सिर्फ कैमरा में अपग्रेड किया है बल्कि बैटरी में भी अपग्रेड किया है इस बार इसमें 5000 mAh की बड़ी बैटरी दिया गया है जो S26 Ultra को दिनभर लम्बे समय तक जिंदा रखता है और इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 60w का फास्ट चार्जर दिया गया है जो सिर्फ आधे घंटे में फ़ोन को 80% तक चार्ज कर देता है।

S26 Ultra की Pros & Cons

S26 Ultra एक बेहतरीन स्मार्टफोन है लेकिन इसमें भी कुछ पोजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स हैं जिन्हें आपको जान लेना चाहिए। इस स्मार्टफ़ोन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 200 मेगा पिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 5000 mAh की बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और फोटो ऑब्जेक्ट रिमूवल, बेहतरीन डिस्प्ले, 7 साल का एंड्राइड अपडेट और AI जैसे फीचर दिया गया है जो इसे नेक्स्ट लेवल का स्मार्टफ़ोन बनाता है।

इसकी कमियों बात करें तो इसकी कीमत बहुत अधिक है जो एक मिडिल क्लास के लिए सोचने वाली बात है दूसरी बात इतनी मोटी रकम देने के बाद भी आपको अलग से चार्जर और हेडफ़ोन खरीदना पड़ेगा, बाकि समार्टफ़ोन से साइज़ में थोड़ा बड़ा महसूस कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *